गले में गर्भनाल कब लपेटी जाती है?HealthPlanet

Posted on Tue 7th Feb 2023 : 15:23

क्या गर्दन पर लिपटी हुई नाल बच्चे के स्वास्थ्य के लिए घातक है ?

अक्सर तीन में से एक बच्चा गर्दन में कॉर्ड लिपटे हुए पैदा होता है और वो भी बिना किसी प्रतिकूल नतीजे के। फिर भी ज़्यादातर माँ- बाप सोचते है कि कॉर्ड एक ऐसी रस्सी होती है जो प्रसव के दौरान बच्चे का गला घोंट सकती है।

नाल या नाभि रज्जु (ubilical cord) ½ मीटर से ज़्यादा लम्बी होती है और बच्चे को योनि (birth canal) में नीचे आराम से उतरने देती है। यह नाल कोमल और लिजलिजे-तरल पदार्थ (jelly-like substance) से भरी होती है जो रक्त धमनियाँ (blood vessels) पर पड़ रहे खिचाव से उसे सुरक्षा प्रदान करती है। यह रक्त धमनियाँ ही बच्चे को ऑक्सीजन और पोषक तत्व देती हैं।

कभी-कभी, यह रक्त धमनियाँ दब जातें है जिससे बच्चे को ऑक्सीजन का प्रवाह कम मिलता है। परंतु आपके डॉक्टर बच्चे की धड़कन पर नज़र रखते हैं और ऐसी स्थिति होने पर, अगर ज़रुरत पड़े तो तत्काल सिज़ेरियन (emergency c-section) करते हैं। ऐसे स्थिति में हमेशा सिज़ेरियन की ज़रुरत नहीं होती है। कई बार सिर्फ करवट या पोज़िशन बदलने से भी यह दबाव कम हो जाता है।

परंतु गर्भवती माँ को ध्यान में रखना चाहिए कि सिज़ेरियन करने की ज़रुरत बहुत कम परिस्थितियों में पड़तीं है।

नाल के गले में लिपटना एक आम बात है, अतः यह चिंता का विषय एवं कारण नहीं होना चाहिए और न ही सुनियोजित सिज़ेरियन करने का।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info